Monday, August 12, 2024

उत्सव

"There is a sun in every person." - रूमी 

 मेरे प्रथम काव्य संकलन "मेरे सूरज का टुकड़ा" को मिले तीन पुरस्कार - 

१. स्व. रामनारायण 'प्रदीप' स्मृति साहित्य कला रत्न (काव्य) सम्मान २०२२-२०२३, अखिल भारतीय कला मंदिर  
२. गोल्डन बुक अवॉर्ड, २०२४ 
३. श्रीमती उमा देवी पटेरिया स्मृति पुरस्कार २०२४, हिंदी लेखिका संघ म. प्र. 
    
मधुबन का हर पुष्प 
स्पर्श पराग से जनता है, 
कविमन का हर पर्व 
विमर्श आभार से मनता है।   


मेरे संग उत्सव मनाती कुछ मनभावन लोकोक्तियाँ - 

"It takes a village to raise a child." 
जिस तरह एक बच्चा पालने और बड़ा करने के लिए एक पूरे ग्राम की आवश्यकता होती है। 
उस ही तरह पढ़ने योग्य काव्य लिखने के लिए ब्रह्माण्ड की आवश्यकता होती है।  

तो आभार प्रकट करती हूँ  -
तारों के मंडल को 
ग्रहों के प्रबंधन को,
ब्रह्माण्ड समस्त को  
हर उदय हर अस्त को।   

"True poetry is for the listener" अर्थात असली काव्य सुनने वाले के लिए होता है।   

तो आभार प्रकट करती हूँ  - 
हर कर्ण हर नक्श को,
अदृश्य अलिखित भावों को
स्पर्श कर सकने वाले दक्ष को, 
हर शुक्ल हर कृष्ण पक्ष को।  

"कविता शब्द नहीं शान्ति है कोलाहल नहीं मौन है। " - राम धारी सिंह दिनकर 

तो आभार प्रकट करती हूँ - 
हर पुंज हर कण को, 
मन में साम्य रहते
राम और रावण को।  
हर साहस हर भय को 
मन की दुविधा में विराजित
सरस्वती वीणा की लय को।
 
"कविता करना अनंत पुण्य का फल  है। " - जयशंकर प्रसाद 

तो आभार प्रकट करती हूँ - 
हर कटु मिष्ठ अनुभव को 
हर तिरस्कार हर वैभव को,  
हर कर्म हर कर्त्तव्य को 
हर पथ हर गंतव्य को।  
लौकिक लोक से परे  
ईश्वर प्रदत्त कविजीवन को।     

Photo credits: @deo.amaraja29 
#hindi #poetry #hindikavita #hindipoetry 

nine qoutes for all nine ras 
https://www.duniyahaigol.com/poetry-quotes-in-hindi/ 
https://www.amarujala.com/kavya/kavya-charcha/ramdhari-singh-dinkar-famous-quotes-collection 
https://www.goodreads.com/author/quotes/13510351.Ramdhari_Singh_Dinkar_
If a writer falls in love with you you will never die 
No feeling is final 
As I write I create myself again and again 
कविता वह सुरंग है जिसके भीतर से मनुष्य एक विश्व को छोड़कर दुसरे विश्व में प्रवेश करता है - दिनकर 
Poetry is therapy चाहे बीमारी अकेलेपन की हो या आत्मीयता के आभाव की या कोई अन्य, काव्य सबसे सस्ता इलाज है। आत्मसाक्षात्कार एक महत्वपूर्ण ध्येय है स्वयं को जानने  का 
मन मधुबन के हर वृक्ष को।  

No comments:

Post a Comment